April 17, 2026 6:08 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

पुलिस ने 08 माह से गुमशुदा युवती को सकुशल किया दस्तयाब

रामनगर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में गुमशुदा तलाश अभियान में थाना रामनगर पुलिस द्वारा एक युवती को दस्तयाब किया गया है। सूचनाकर्ता (परिवर्तित नाम) श्रीमती विमला बाई कोल पति स्वर्गीय चुनमुन कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12, राम मंदिर, थाना रामनगर ने दिनांक 27.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री कुमारी वंध्या कोल, उम्र 23 वर्ष, दिनांक 26.12.2024 को घर से लापता हो गई है। रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 54/2024 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रामनगर पुलिस ने तत्काल गुम इंसान का प्रकरण पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों एवं सुराग-संग्रह के बाद दिनांक 12.08.2025 को गुमशुदा युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना रामनगर पुलिस की इस तत्परता एवं मेहनतपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में स उ नि अशोक सिंह, प्रआर सनत द्विवेदी, म आर पूजा राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!