April 18, 2026 1:55 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने जिलेभर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

मंत्री दिलीप जायसवाल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम हुए शामिल

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति, एकता और गर्व का संदेश जन जन तक पहुचाने के संकल्प के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम की अगुआई में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल अमरकंटक बेनीबारी, करपा राजेंद्रग्राम वेंकट नगर अनूपपुर जैतहरी अनूपपुर ग्रामीण मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य मे कोतमा विधानसभा के राजनगर, बिजुरी राजनगर ग्रामीण कोतमा एवं कोतमा ग्रामीण, पसान मंडल में जिले के उपाध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व मे भव्य तिरंगा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
प्रत्येक मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा जो विभिन्न गली कूचो से होते हुए नगर का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, तथा देशभक्त नारो के जय घोष से आजादी पर्व के जश्न को मनाया और हर घर पर तिरंगा लगने का संदेश दिया और तिरंगे के महत्व के बारे में बताया । निकल गई तिरंगा यात्रा में क्षेत्र की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी जहां बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए तो वही प्रशासनिक अमला भी इस यात्रा में शामिल होकर हमारे मान सम्मान स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा यात्रा को प्रणाम किया।
तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव, श्रीमती सहबिन पनिका का उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा, अजय सराफ, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार चौरसिया, यशवंत सिंह, श्रीमती रेनू कोल उपाध्यक्ष, रवि शंकर तिवारी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा सत्यनारायण सोनी पुष्पेंद्र जैन रिंकू शर्मा कमलेश चतुर्वेदी श्रीमती सुषमा जोशी राजेश वर्मा मुकेश पटेल गोपाल मरावी जागेश्वर प्रसाद रजनीश कुमार विजय ठाकुर रोशन पनारिया महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू रोशन प्रजापति वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक लाल उदय प्रताप सिंह लाल बहादुर जायसवाल सचिन जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!