April 18, 2026 1:55 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक कार्रवाई के लिए एसपी मोती उर रहमान को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

अनूपपुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहस, वीरता और सूझबूझ से कार्रवाई करने पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को आयोजित पदक अलंकरण समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर देश भर के चुनिंदा पुलिस अधिकारी, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर असाधारण साहस का परिचय दिया है को सम्मानित किया जाएगा। इस वीरता पदक की घोषणा 16 अक्टूबर 2023 को की गई थी। इसमें 18 दिसंबर 2022 और 22 अप्रैल 2023 की उन घटनाओं को आधार माना गया है, जिनमें एसपी मोती उर रहमान ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उच्च जोखिम भरे अभियानों का नेतृत्व करते हुए न केवल सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!