April 17, 2026 11:30 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का वीरता पदक (गेलेन्ट्री मेडल) से हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान को 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश शासन द्वारा वीरता पदक (गेलेन्ट्री मेडल) से सम्मानित किया गया।

मोती उर रहमान, वर्ष 2023 में हॉक फोर्स, बालाघाट में कमाण्डेंट के पद पर पदस्थ रहेे हैं। इस दौरान जिला बालाघाट के कान्हा वन क्षेत्र में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी के संबन्ध में लगातार खुफिया जानकारियां प्राप्त हो रही थीं, इन खुफिया जानकारियों की पुष्टि करने के लिये कमान अधिकारी हॉक मोती उर रहमान द्वारा विशेष आपरेशन समूह (एस.ओ.जी.) बैहर को कान्हा वन क्षेत्र भेजकर माओवादियों की योजना के बारे में जानकारी जुटाई गई।
मोती उर रहमान द्वारा प्राप्त खुफिया जानकारी की विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से क्रास चेक करने और कान्हा जंगल के कंडला फोरेस्ट गांव क्षेत्र में माओवादियों के छिपने के संभावित स्थानों की जानकारी एकत्र कर योजनबद्ध तरीके से पुलिस टीमों को दो भाग में विभाजित कर कडला फोरेस्ट गांव के आस-पास के वन क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिनांक 22 अप्रैल 2023 के लगभग 03.00 बजे जब पुलिस टीमें कडला फोरेस्ट गांव से बालधा फोरेस्ट कैंप की ओर बढ़ रही थी, तो पहले से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने पुलिस टीम पर अचानक भीषण गोलीबारी शुरू कर दी । पुलिस टीमों ने तत्काल, जो कोई भी कवर वहां मौजूद था, ले लिया और माओवादियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, परन्तु माओवादियों द्वारा चेतावनी को नजरअंदार कर लगातार अंधाधुंध गोलीबारी जारी रखी और उन्होने अपना निशाना सीधे चेतावनी वाले स्त्रोत की ओर मोड़ दिया था ।
कमान अधिकारी हॉक मोती उर रहमान द्वारा तत्काल स्थिति का आंकलन कर दोनों दिशाओं से माओवादियों की ओर आगे बढ़ने के लिये एक घात-रोधी युक्ति अपनाते हुए उपलब्ध पुलिस बल के साथ अदम्य साहस का प्रदर्शन कर अपनी निजी सुरक्षा की परवाह किए बिना अपने कवर से बाहर निकलकर बरसती हुई गोलियों की ओर रेंगते हुए आगे बढ़ने और गोलीबारी से बचते हुए अपनी जान को खतरे में डालकर जबावी गोलीबारी कर आगे बढ़ते हुए विलक्षण युद्ध-कौशल का प्रदर्शन किया गया। उक्त साहसिक रणनीतियों के परिणामस्वरूप 14-14 लाख रूपये के ईनामी 02 खून्खार माओवादियों को सफाया करने में सफलता प्राप्त की व उक्त मारे गये माओवादियों के कब्जे से घातक हथियार बरामद किए गए। इस आपरेशन में, मोती उर रहमान, तत्कालीन कमाण्डेंट, हॉक फोर्स, बालाघाट द्वारा प्रदर्शित अदम्य वीरता, साहस और उच्चकोटि की कर्तव्यपरायणता के लिये राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा वीरता पदक (गेलेन्ट्री मेडल) प्रदान किये जाने की अधिसूचना दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित पदक अलंकरण समारोह में मोती उर रहमान, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस वीरता पदक (गेलेन्ट्री मेडल) से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!