April 17, 2026 11:35 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

पुलिस ने जब्त किया चोरी की मोटर साईकिल

कोतमा। थाने मे दिनांक 08.08.2025 को फरियादी रमेश साहू पिता शुध्दू साहू निवासी बेलिया बड़ी की मोटर साइकल कोतमा बाजार से बत्तीस बंगला के पास से चोरी हुई, जिसकी शिकायत पर थाना कोतमा में अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/25 धारा 303 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वाहन चोरी की घटना व पूर्व मे भी कुछ मोटर साइकल चोरी होनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की गई। अज्ञात चोर व चोरी की मोटर साइकल की पतासाजी करते हुए दिनांक 15.08.2025 को विश्वस्त मुखबिर की सूचना पर से सैफ अहद पिता मो0 हुसैन उम्र 24 साल निवासी फिल्टर टोला कोतमा को चोरी की मोटर साइकल स्प्लेन्डर प्लस के साथ पकड़कर उससे पूछतांछ की गई जिसने साथ ली हुई मोटर साइकल स्प्लेन्डर प्लस को दिनांक 08.08.2025 को कोतमा बाजार से अपने साथी सरफराज उर्फ सरफरोज निवासी धनपुरी तथा एक अन्य के साथ मिलकर चोरी करना, तथा मोटर साइकल की नम्बर प्लेट निकालकर उसमें दूसरी गलत नम्बर प्लेट लगाना बताया। साथ ही सख्ती से पूछतांछ करने पर आरोपी सैफ अहद ने बताया कि अपने साथी के साथ मिलकर पूर्व में कोतमा बाजार से ही अलग-अलग जगहों से 04 मोटर साइकल चोरी किया है जिसके इंजन व अन्य पार्ट्स निकालकर एलुमीनियम पार्ट्स एक बर्तन दुकान कोतमा मे तथा मोटर सायकल चेचिस 04 नग कबाड़ी बबलू उर्फ मुकेश जयसवाल निवासी मनमारी को बेचना बताया जिस पर बबलू उर्फ मुकेश जयसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटर साइकल की चार चेचिस बरामद की गई है साथ ही बबलू उर्फ मुकेश जयसवाल के कबाड़ ठीहे बसखली, कोतमा पर खड़ी चार संदिग्ध मोटर साइकिलें जिनके कोई दस्तावेज आरोपी के पास नही थे उक्त चार मोटर साइकिलों को भी आरोपी बबलू उर्फ मुकेश जयसवाल के कब्जे से चोरी के संदेह में जप्त किया गया है।
आरोपी सैफ अहमद ने पूछतांछ पर यह भी बताया कि उसका साथी राजेश जयसवाल निवासी जर्राटोला तथा सूरज केवट निवासी जर्राटोला भी पूर्व में कोठी बाजार (थाना बिजुरी) तथा कुछ अन्य जगहों से कुल 10 मोटर साइकिलें चोरी करके मेरे पास बेची थीं, जिनमें से मैने 07 मोटर साइकल घनपुरी के आटो डीलर मो० कलाम उर्फ शारूफ को बेचा था तथा बेचने से मिले पैसे हमने बांट लियें थे । शेष तीन मोटर साइकिलें मैनें राजेश जयसवाल को वापस कर दी थी तथा। मेरे पास रखी है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने धनपुरी (जिला शहड़ोल) जाकर आरोपी मोह. कलाम उर्फ शारूफ पिता स्व. सकूर मोहम्मद निवासी रजा मोहल्ला धनपुरी को पकड़कर उसके कब्जे से 06 मोटर साइकिलें बरामद की है तथा 01 मोटर साइकिल की बरामदगी शेष है। आरोपी राजेश जयसवाल से 02 मोटर साइकल तथा सैफ अहद से भी पुनः 02 मोटर साइकलें जप्त की गई है। मामले के एक आरोपी सूरज केवट निवासी जर्राटोला की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से अभी तक चोरी की कुल 15 मोटर साइकलें तथा 04 मोटर साइकल चेचिस कुल कीमती लगभग 700000/- लाख रूपयें की जप्त की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेशकर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ताकि उनसे और भी पूछतांछ की जा सके। जप्तशुदा मोटर साइकिलों में से कुछ थाना क्षेत्र बिजुरी, थाना रामनगर क्षेत्र तथा थाना मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र का होना पता चला है। जिस पर उक्त थाना की पुलिस को भी सूचित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!