April 18, 2026 12:05 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, बस में सवार छ: महिलाएं घायल

चचाई। ग्राम चिल्हारी में शनिवार के सुबह एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस पलट गई बस में सवार छ: महिलाओं को चोट आने पर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल अनूपपुर ला कर उपचार कराया गया। बस में सवार सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुढार से पटना, धिरौल, चिल्हारी होकर अनूपपुर आने वाली बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0499 शनिवार की दो सुबह 10,30 बजे के लगभग चिल्हारी गांव में पीडीएस गोदाम के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक के द्वारा तेजी से ब्रेक लगाने पर बस पलट गई बस में सवार 6 महिलाएं जिसमें रामरति पति रामप्यारे कोल 60 वर्ष निवासी कोयलारीटोला/परसवार, 80 वर्षीया जनकी यादव पति स्व, दद्दी यादव निवासी अरझुली/बुढार, भरनी पति रामखेलावन कोल 60 वर्ष निवासी चिल्हारी, गणेशिया पति नानदाऊ कोल 50 वर्ष निवासी सांगवाटोला/पटना19 वर्षीय कुमारी श्रेया पिता शिवकुमार प्रजापति निवासी धनगवां पूर्वी/जैतहरी एवं इतवरिया पति जमुना प्रजापति 50 वर्ष निवासी बुढानपुर थाना कोतमा को चोट लगने पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। कई 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अनूपपुर लाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का उपचार कर भर्ती करते हुए उपचार जारी रखा है, सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस द्वारा घायलों से पूछताछ कर आगामी कार्यवाई की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!