अमरकंटक। मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में कक्षा ग्यारहवीं के वाणिज्य संकाय में रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु बिना किसी परीक्षा के मेरिट आधार पर सीधा प्रवेश दिया जा रहा है। विद्यालय प्राचार्य आशीष शुक्ला ने बताया कि इस सीधे प्रवेश की प्रक्रिया में दिनांक 10 अगस्त 2025 तक इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन फार्म आमंत्रित किए जा रहे हैं ।जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस बिना परीक्षा की सीधी प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होना चाहते हैं वह नियत तिथि तक विद्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं । प्रक्रिया को बहुत ही सामान्य एवं सरल रखा गया है ताकि सभी उम्मीदवार सहजता एवं सरलता से इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। इसमें शामिल होने हेतु आपको केवल एक फॉर्म भरना है जिसमें आपको पिछले शैक्षणिक सत्र संबंधित जानकारियां भरनी होगी तत्पश्चात फॉर्म को सीधे विद्यालय के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा उसके बाद विद्यालय के द्वारा मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जाएगी
आवश्यक दस्तावेज़
१.जन्म प्रमाण पत्र
२.जाति प्रमाण पत्र
३.कक्षा 10वीं की अंकसूची।
https://drive.google.com/file/d/1KL3kq3AI4BdEUm9q8wbq_2Vaf57NMsWr/view?usp=drive_link













