सामतपुर के मड़फा तालाब में मिली थी लाश, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने पुनः जाँच कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की
अनूपपुर। अनूपपुर नगर के बीचोंबीच स्तिथ ग्राम सामतपुर मडफा तालाब के पश्चिम भाग पर वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच मिले व्यक्तियों की लाश पर पुलिस द्वारा अपराधिक दृष्टि से जांच कर अपराधियों को पकडने विषयक पर वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक, दिनांक 24 जुलाई 2025 को पत्र के माध्यम से पूर्व में हुए घटना और जांच के सम्बन्ध में पुनः जाँच की मांग करते हुए आरोपियों को पकड़ने की गुजारिश की है।
गौरतलब है कि सामतपुर शिव मारूति मंदिर के तालाब (मड़फा तालाब) के पश्चिम भाग पर वर्ष 2022 मे लाश मिला एवं वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी मे दो लाश मिला जिसमे कटनी निवासी डॉक्टर जैन की बताकर परिजनों को सौपकर खात्मा लगा दिया गया। इसी तरह कटनी का ही एक वर्मा की लाश बताकर जांच को समाप्त कर दिया गया है, और यह बताया गया कि गिरकर मर गये है। जबकि सभी लाशें संदेहास्पद स्थित मे पाई गई हैं एवं चोट के निशान भी पाये गये है। जिसे मैं स्वंय देखा था एवं डॉक्टर जैन के पंचनामा में पार्षद गणेश रौतेल के द्वारा हस्ताक्षर भी किया गया था सभी लाशों मौका पंचनामा मे वहां आस पास रहने वालों का मौका पंचनामा में हस्ताक्षर हुआ था। किन्तु सभी मिली लाशों एवं पाये गये मृत्य व्यक्तियों का अपराधिक दृष्टिकोण से जांच नही हुई है जबकि हत्या की साजिश भी हो सकती है। या किसी सुपारी किलर द्वारा सुपारी लेकर हत्याकर इसी स्थान पर अपना फेंकने का स्थान बनाया हो क्योकि कटनी के ही दो व्यक्तियो की लाशे एक ही स्थान पर पाई गयी है। जब अपराधिक षडयंत्र होना दृष्टिगत करता है।
उक्त घटना एवं संदेहास्पद अवस्था में मिली लाश तथा शरीर में चोट के निशान के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह को संदेह है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस तलाश नहीं कर पाई है या फिर सही तरीके से जाँच नहीं की गई है। इस वास्ते वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ग्राम सामतपुर थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर म०प्र० के तालाब के पश्चिम भाग पर पाये गये लाशों की अपराधिक दृष्टिकोण से पुनः जांच कराकर अपराधियों को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पुनः जाँच किए जाने की मांग की है।













