April 17, 2026 5:49 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

पुलिस ने फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई गिरफ्तारी वारंट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनूपपुर द्वारा धारा 279, 337,338 भारतीय दंड विधान में फरार चल रहे आरोपी रामकरण बैगा पिता प्रेमलाल बैगा उम्र करीब 29 साल निवासी बकही थाना चचाई का स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसी तरह माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर द्वारा राज वंशकार पिता ब्रजेश वंशकार उम्र करीब 19 साल निवासी चंदासटोला, अनूपपुर के विरुद्ध धारा 294, 323 327, 506 भारतीय दंड विधान में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कमलेश सिंह चौहान प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू एवं आरक्षक दीपक बुंदेला की टीम के द्वारा बुधवार की सुबह उक्त दोनों फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंट को माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!