April 17, 2026 7:09 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

अज्ञात महिला का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के पड़ौर गांव में एक महिला का कंकाल मिला है। स्थानीय निवासी राजेंद्र बैगा ने लीला बैगा के घर के पास नाले से आ रही तेज बदबू की सूचना दी। इसके बाद ग्राम सरपंच बाल सिंह को मामले की जानकारी मिली। सरपंच ने मौके पर जाकर देखा तो नाले में एक महिला का कंकाल पड़ा था। कंकाल पर लाल रंग का ब्लाउज और हाथ में अंगूठी पहनी हुई थीं। इससे यह पुष्टि हुई कि यह किसी महिला का शव है। सरपंच ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खालको ने बताया है कि जानवरों ने शव को नोच डाला है। मौके पर डॉग स्क्वायड और एसएफएल की टीम पहुंची। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौके के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!