April 18, 2026 5:07 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

लाख की खेती को प्रोत्साहित करने कृषक प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

अनूपपुर। जिले में लाख उत्पादन की प्रचुर संभावना को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भोपाल के सहयोग से जिले में लाख उत्पादन हेतु अपनाए जाने वाले तकनीक से कृषकों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के दिशा निर्देशन में जिले के चारों विकास खण्डो में 50-50 कृषको का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सभागार से कृषकों के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईजीएनटीयू कृषि विज्ञान केंद्र अमरकंटक के डॉ संदीप कौशिक डॉ देश दीपक चौधरी एवं हार्ड एनजीओ के डायरेक्टर श्री सुशील शर्मा द्वारा लाख उत्पादन के संबंध में कृषकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत के वाटरशेड परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र कोसरिया एवं वाटरशेड टीम के सदस्य व प्रतिभागी कृषक उपस्थित रहे। लाख की खेती को प्रोत्साहित करने चयनित कृषकों को 24 जुलाई को कोतमा, 25 जुलाई को अनूपपुर तथा 26 जुलाई को जैतहरी जनपद सभागार में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!