April 18, 2026 1:24 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

तीन मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर पुलिस के गिरफ्त में

रामनगर। थाना रामनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में पंजीबद्ध तीन गंभीर आपराधिक प्रकरणों में वांछित चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरि उर्फ गिरिया बसोर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड को दिनांक 28 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 126(2), अपराध क्रमांक 185/25 धारा 296, 351(2), तथा अपराध क्रमांक 106/25 धारा 296, 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध थे। गिरि उर्फ गिरिया बसोर थाना रामनगर का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा थे और लगातार क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। आरोपी की गिरफ्तारी से स्थानीय नागरिकों में राहत की भावना उत्पन्न हुई है तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में संपन्न की गई, जिसमें एसआई बी.एल. परस्ते, एएसआई विनोद नाहर तथा प्रधान आरक्षक अमित पटेल, राहुल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!