अनूपपुर। जन अभियान परिषद द्वारा रविवार को विकासखण्ड अनूपपुर के ग्राम पंचायत परासी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किये गए एवं पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है, यह हमें सांस लेने के लिए वायु, पीने के लिए पानी और भोजन उगाने के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करता है। इसीलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित किया जाए। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों से आमजन को जागरूक किया गया तथा पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उप सरपंच, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।













