April 17, 2026 11:08 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

वित्तीय अनियमितता एवं गबन के आरोपों से घिरी निशा सिन्हा को सौंपे गए पद की हुई शिकायत, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संभागीय अध्यक्ष ने जाँच एवं कार्रवाई की मांग की

अनूपपुर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग यूँ तो भ्रष्टाचार के मामले में आए दिन अखबारों की सुर्खियों में बना ही रहता है। और अपने चहेतों को पद देकर शासकीय राशि का बंदरबाँट करने जैसे बहुत से आरोपों से घिरा हुआ कृषि विभाग अब कलेक्टर की मेहरबानी पर आकर टिक गया है। जहाँ निशा सिन्हा को उप संचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा पद को सौंपे गये प्रभार पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। जिसको लेकर संभागीय अध्यक्ष रमाकांत तिवारी राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन संभाग शहडोल ने पत्र के माध्यम से प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल से मामले की जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

श्रीमती निशा सिन्हा उप परियोजना संचालक आत्मा तत्कालीन प्रभारी सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी पुष्पराजगढ जिला अनूपपुर द्वारा पदस्थी अवधि के दौरान रू. लगभग एक करोड से अधिक राशि की वित्तीय अनियमितता करने तथा विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुनः जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा उप संचालक कृषि एवं जिला में उप परियोजना संचालक आत्मा जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभार दिये जाने के विरूद्ध जांच एवं कार्रवाई हेतु श्रीमती निशा सिन्हा तत्कालीन प्रभारी सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा पुष्पराजगढ जिला अनूपपुर में पदस्थी अवधि के दौरान लगभग एक करोड से अधिक शास० राशि की कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर अनियमिततापूर्ण आहरण करा लिया गया था। उक्त संबंध में थाना प्रभारी थाना राजेन्द्रग्राम द्वारा ततकालीन उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला अनूपपुर म०प्र० को प्रेषित पत्र दिनांक 31.07.2023 जो पत्र के साथ संलग्न है का कृपया अवलोकन करना चाहेंगे जिसके आधार पर उक्त अधिकारी के विरूद्ध थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध कमांक 166/23 धारा 420,409,4,468,471,1208 एवं 109 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना करने संबंधी जानकारी दी गई थी, जिसमें निम्नलिखित आरोपितों के नाम से एफ.आई.आर. दर्ज है।

यह हैं आरोपी

आरोपियों मे सुखलाल अहिरवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पराजगढ़, प्यारेलाल अहिरवार निवासी ग्राम पंडरिया थाना अमरकंटक, दलवीर अहिरवार निवासी ग्राम पंडरिया थाना अमरकंटक, शांतिदेवी अहिरवार ग्राम पंडरिया थाना अमरकंटक, अंजू अहिरवार निवासी स्मार्ट सिटी अनूपपुर, मथुरा प्रसाद चौधरी तत्कालीन सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, निशा सिन्हा तत्कालीन सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर दर्ज है।

जाँच एवं कार्रवाई और अब सौंप दिया पद

ज्ञातव्य हो कि गंभीर धाराओं मे दर्ज प्रकरण जिसपर जाँच की कार्रवाई होने के बाद भी निशा सिन्हा को उप संचालक कृषि एवं उप परियोजना संचालक आत्मा जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन संभाग शहडोल के संभागीय अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेखित किया है कि तत्कालीन कलेक्टर जिला अनूपपुर के पत्र क्र./कोषा. लेखा/2023/624 अनूपपुर दिनांक 05.06.2023 एवं कार्यालय जिला कोषालय अधिकारी का पत्र क्र./कोषा/लेखा/2023/582/ अवलोकन के आधार पर तत्कालीन कोषालय अधिकारी जिला अनूपपुर द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन तथा संलग्न अभिलेखों एवं दस्तावेजों के परीक्षण एवं परिशीलान किया गया जिसमे देयको भुगतान, अन्यत्र खातों में राशि का अंतरण जैसे माध्यम से लगभग एक करोड़ रूपये का वित्तीय आहरण अनियमित तरीके से उक्त अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर किया जाना पाया गया है। तथा जिसके संबंध मे तत्कालीन कलेक्टर द्वारा स्पष्ट रुप से यह उल्लेखित किया गया था कि निशा सिन्हा उप परियोजना संचालक एवं प्रभारी सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारियो के दायित्वों का पालन नही किये जाने एवं अपने आईडी पासवर्ड का अन्य कर्मचारी को अधिकृत किये जाने के कारण वित्तीय अनियमितता की स्थिति निर्मित हुई है। कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी पुष्पराजगढ़ में पदस्थ आहरण अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता एवं गबन किये जाने के संबंध में सर्व संबंधितो के विरुद्ध अनुशासनत्मक कार्रवाई किये जाने हेतु अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल को पत्र प्रेषित किया गया था। उक्त संलग्न पत्र में विस्तृत जांच प्रतिवेदन संलग्न है। जिस पर संभागीय अध्यक्ष ने खेद व्यक्त करते हुए आगे लिखा कि “इतनी गंभीर अनियमितता उक्त अधिकारी द्वारा किये जाने के बाद भी उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग एवं उप परियोजना संचालक आत्मा जिला अनूपपुर” का प्रभार जिलाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदान किया गया है।” और पत्र में अनुरोध किया कृपया संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण कराते हुए उक्त अधिकारी को महत्वपूर्ण पदों से पृथक करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की सादर कृपा करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!