April 18, 2026 12:36 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने गुड्डू चौहान

अनूपपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अनूपपुर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। जन्माष्टमी पर कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। 2028 में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का चयन इस बार अहम माना जा रहा है। युवा नेता गुड्डू चौहान को नया जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले यह जिम्मेदारी रमेश सिंह के पास थी। लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन में नई ऊर्जा और नए जोश के लिए नए चेहरे को मौका दिया है। इस नियुक्ति से गुड्डू चौहान के खेमे में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा जा रहा है। जिससे ज़िले में संगठन को मजबूत करना और आने वाले चुनावों की तैयारियों को तेज़ करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि गुड्डू चौहान अपनी युवा सोच और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई दिशा देंगे।

पार्टी से निष्कासित हैं गुड्डू चौहान

कांग्रेस ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए गुड्डू चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी है। और कांग्रेस जिले की कमान किसी युवा को दे सकती है इसका अंदाजा भाजपा के हीरा सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने से ही ज्ञात हो गया था। वही कांग्रेस पार्टी की जमीनी हकीकत देखी जाए तो जिले की कांग्रेस कमेटी दो गुटों में बटी है ऐसे में गुटबाजी के बीच से पार्टी हाईकमान ने पार्टी से निष्कासित पदाधिकारी को बिना निष्काशन रद्द किए जिला अध्यक्ष का कमान सौंप देने से कांग्रेस खेमे में कोई रुष्ठ तो कहीं ख़ुशी का माहौल व्याप्त है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पार्टी के नीति के विरुद्ध कार्य करने में गुड्डू चौहान का नाम भी शामिल था। बावजूद इसके आरोपों की माने तो गुड्डू चौहान पर पार्टी के मेहरबानी कहीं न कहीं पक्षपातपूर्ण निर्णय देख रहे हैं। हालांकि गुड्डू चौहान पार्टी से निष्काषित होते हुए भी कांग्रेस पार्टी का दामन नहीं छोड़ा और आज पार्टी ने उनके श्रम को देखते हुए जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी। जिसके बाद सोशल मीडिया में कांग्रेस पर तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। दूसरी ओर गुड्डू चौहान के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जहाँ रमेश सिंह खेमा नाखुश तो वहीं गुड्डू चौहान के अगुवाई वाली युवा टीम में ख़ुशी देखी गई। और अनूपपुर स्थित इंद्रा तिराहा में गुड्डू चौहान का स्वागत किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!