अमरकंटक। बीते दिन 15 अगस्त को आईजीएनटीयू में एवीबीपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट एवं गाली गलोज अभद्र व्यवहार के संबंध में सावन सिंह पिता विरेंद्र सिंह गहरवार अमरकंटक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिसमें उल्लेख किया गया कि विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह अपने कार्यकर्ता शिवेंद्र चतुर्वेदी, अमन परमार, अखिलेश सिंह, प्रणव मिश्रा वगैरह के साथ दिनांक 14/08/2025 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में पूर्व सूचना के अनुसार संस्था को एवं प्रशासन को सूचित कर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन प्रशासनिक भवन के सामने बैठकर अपने कार्यकर्ताया एवं छात्र छात्राओं के साथ कर रहे थे। वहां पर दिनांक 15/08/2025 को संस्था के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम कराया जाना था जिससे हम लोग उक्त धरना प्रदर्शन विश्वविद्यालय के अंदर मेन गेट के पास अंदर सुबह करीब 07:00 बजे से अपने सहयोगियों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बैठे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मेन गेट बंद करके रखा गया था। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र भदौरिया के द्वारा कहा गया कि मेट से न ही कोई अंदर आयेगा न ही कोई बाहर जायेगा। मेरे कुछ कार्यकर्ता छात्रा बहने गेट के बाहर खड़ी थी जिन्हें आने नहीं दिया जा रहा था उसी दौरान करीब 08.50 बजे वहाँ के कुछ विद्यार्थी एवं आमजन जिसमें जयगणेश दीक्षित, विशाल ताम्रकार, आयुष रॉय, शरद द्विवेदी वहाँ पर गेट के अंदर घुस आये तब मैंने उन्हें अंदर आने से आपत्ति जाहिर किया कि मेरे साथियों को क्यों अंदर नहीं आने दिया गया इन लोगों को क्यों आने दिया गया उसी बात से चारो नाराज होकर मुझे माँ, बहन की अश्लील गालियों देते हुए हाथ, मुक्का, लात, घुसा से लपटकर मारने लगे तब तक मेरे साथी शिवेंद्र चतुर्वेदी, अमन परमार बीच बचाव करने लगे तो उसी समय पीछे से विकास केशरवानी, प्रथम गुप्ता, करन सिंह राठौर आकर उन्हें भी बुरी बुरी गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी देते हुए हाथ मुकका से मारपीट करने लगे तब तक मेरे साथी अखिलेश सिंह, प्रणव मिश्रा बचाने का प्रयास किये तो अन्य तीन बार लोग आकर उन्हे भी धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगे थे जिनका नाम में नहीं जानता है। तब तक वहां पर उपस्थित कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन व अन्य लोग बीच बचाव किये थे। मारपीट से मेरे प्रायवट पार्ट में एवं हाथ पैर में चोट आई थी तथा अमन परमार के दांहिने हाथ, सिर में व शिवेंद्र चतुर्वेदी के सीना, पीठ दाहिना हाथ में अंदरूनी चोट आई है। मेडिकल उपरांत सभी के विरूद्ध लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हूँ।
आरोपित व्यक्तियों पर अपराध पंजीबद्ध
बीते दिवस की घटना के बाद अमरकंटक थाने में आरोपित व्यक्ति जय गणेश दीक्षित, विशाल ताम्रकार, आयुष राय, शरद द्विवेदी, विकाश केशरवानी, प्रथम गुप्ता और करन सिंह राठौर पर बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 351 (3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध हो गया है।




















