April 17, 2026 7:11 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

सीवर खोदाई के दौरान दो मजदूरों की दबने से मौत, घंटो रेस्क्यू के बाद शव को निकाला गया बाहर


शहडोल। शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 1 से बड़ी खबर निकल कर आ रही हैं। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार सीवर लाइन खोदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से दो मजदूर दब गए थे जिनकी दर्दनाक मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने घंटो मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों के शव बाहर निकाला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी द्वारा वर्ष 2021 से शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य कर रही है। और पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कार्य चल रहा था। खोदाई के दौरान कोटमा निवासी मुकेश बैगा उम्र 40 वर्ष एवं महिपाल बैगा उम्र 33 वर्ष मिट्टी खिसकने से लगभग 15 फीट धंस गए। प्राप्त सूत्रों के हावले से एक मजदूर का सिर बाहर दिख रहा था, उसकी सांसें चल रही थीं और मांगने पर उसे पानी भी पिलाया गया, लेकिन लगभग आधा घंटे तक वह मदद की इंतजार में रहा लेकिन समय रहते बाहर निकालने से मजदूर पूरी तरह मिट्टी में दब गया। अगर समय पर बचाव कार्य हो जाता, तो संभवतः एक मज़दूर की जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफकी टीम मौक़े पर पहुँची परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। और मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। लेकिन एक मजदूर कुछ ही घंटो में बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे मजदूर को बाहर निकालने के लिए लगभग 15 घंटे मशक्क़त करनी पड़ी, लेकिन दूसरे का भी शव ही बाहर निकाल पाए हैं। जानकारी के मुताबिक उक्त घटना पर ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है। जहाँ सुरक्षा की अनदेखी से ही दो मजदूर अपनी जान गवा बैठे हैं। उक्त कम्पनी के ठेकेदार द्वारा वर्ष 2021 से यानि बीते 4 साल से सीवर लाइन का कार्य कर रहे है और सुरक्षा के दृष्टि से मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट/हार्नेस, हेलमेट आदि जोकि गहरे गड्ढों में गिरने से बचाने के लिए दिया जाता है। लेकिन ऐसा न करके मजदूरों को मौत के कुएँ में झोका जा रहा है जिससे आगे भी घटना होने की आशंका बनी हुई है।

हादसे के बाद घटना स्थल से कंपनी के अधिकारी फरार

उक्त घटना के बाद से कम्पनी के अधिकारी घटना स्थल से भाग गए। दोपहर 12 बजे जब मिट्टी धंसी, तो कंपनी के अधिकारी और बाकी मज़दूर मौके से भाग गए। घायल महिपाल को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को भी कोई मदद नहीं मिली।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!