April 17, 2026 6:00 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

सात किलो तीन सौ ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला कर अधिक से अधिक कार्रवाई करें। आदेश के पालन में थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति एक पिट्टू बैग, और एक कैरी बैग जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है, अमलाई तरफ से संजय नगर तरफ जाने वाला है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा रेड की कार्रवाई की गई तो एक व्यक्ति जो एक पिट्टू बैग एवं एक कैरी बैग लेकर संजय नगर की तरफ जाते दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम, पता पूछने पर अपना नाम धनामाली कन्हार उम्र 24 साल निवासी पालची पोस्ट कत्रिगिया थाना बोचापाडा जिला कंधामाल उड़ीसा का होना बताया, जिसके कैरी बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पांच पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा का पाया गया। तौल पर कुल 7 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया। तथा दो नग एटीएम कार्ड, दो नग मोबाइल, नगदी 150 रुपए कुल कीमत 1,29, 850 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 17 जुलाई 2025 को न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!