शहडोल। बुढार के आसपास के गांवों में चार हाथियों का दल देखा गया है। इससे पहले वह अनूपपुर के अहिरगवा से लौटे हैं। साथ ही दर्जन भर से अधिक घरों में तोड़फोड़ की है। इन हाथियों की निगरानी के लिए 50 से अधिक वन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जोकि हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। हाथियों के आतंक दो दिनों में बुढार वन परिक्षेत्र के कई गांवों में हलचल मचा हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हाथियों के हमलों के चलते ग्रामवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। रेंजर सलीम खान के बताए अनुसार हाथियों ने बुढार से अनूपपुर की ओर रुख किया था, लेकिन अब ये दोबारा बुढार वन परिक्षेत्र में लौट आए हैं। हमारी टीमें लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी करवा रही हैं और नुकसान का पंचनामा तैयार कर राजस्व टीम को सूचित किया जा रहा है। जनपद सदस्य जगन्नाथ शर्मा ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा, हाथियों ने हमारे क्षेत्र में कई घरों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। प्रशासन को शीघ्र इन लोगों की मदद करनी चाहिए। और मुआवजे की राशि सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि की जो बेघर हो गए हैं, उन्हें राहत मिल सके। साथ ही भारी बारिश के बीच हाथियों ने घरों में तोड़फोड़ की है जिससे जिससे ग्रामीणों की स्थिति और भी खराब हो गई है। हाथियों ने सिलपरी, कठई, कोल्हारू टोला, कोदवार कला समेत कई स्थानों पर घरों को तोड़ा है एवं सामान को तहस-नहस कर नुकसान पहुँचाया है।













