बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस में 12 यात्री थे सवार
पुष्पराजगढ़। राजेंद्रग्राम से गोपालपुर जा रही यात्री बस लखौरा के पास अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। हालांकि किसी की हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीणजनों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के पीछे की वजह पता कर रही है। बस ड्राइवर के बताने के मुताबिक बस राजेंद्रग्राम से गोपालपुर जा रही थी। बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई।













