April 17, 2026 7:21 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

पहली ही बारिश में धराशायी हुआ 35 करोड़ की लागत से बना स्टॉप डेम, गुणवत्ता पर उठे सवाल

अनूपपुर। भ्रष्टाचार की एक नई गाथा का आरम्भ देखना हो तो जिले के पसान नगर पालिका क्षेत्र में केवई नदी पर नल-जल योजना के अंतर्गत अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा लगभग 35 से 37 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा स्टॉप डेम देख सकते हैं जोकि पहली ही बारिश में ढह गया। इससे न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आए हैं। सूत्रो से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 की भारी बारिश में यह अधूरा डेम पूरी तरह से टूट गया। निर्माण के दौरान ही डेम में दरारें पड़ चुकी थीं, जिन्हें अनदेखा कर कार्य अनवरत जारी रखा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और नगर पालिका परिषद की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे जनता की गाढ़ी कमाई पानी में बह गई।
ज्ञात हो कि उक्त निर्माण नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के कार्यकाल में किया जा रहा था। जिससे नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के पालिका के नेतृव कुशलता पर सवाल खड़े करता है। और घोर लापरवाही के परिणामस्वरूप कोतमा नगर की जनता शुद्ध पेयजल संकट से जूझ रही है। नागरिकों ने परिषद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने निर्माण कंपनी को स्टॉप डेम का पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों को अब भीषण जल संकट से उबरने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते एक बार फिर आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 35 करोड़ की लागत के बावजूद डेम का पहली बारिश में ढह जाना सिस्टम की विफलता को उजागर करता है। मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!