महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस के एक साथ आने पर राजनीति हुई तेज, महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष की चिट्टी हुई वायरल
महाराष्ट्र।
अंबरनाथ नगर परिषद में बीजेपी से गठबंधन करने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने सख्त एक्शन लिया है. पार्टी ने ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष समेत बीजेपी से गठबंधन करने वाले सभी 12 निर्वाचित पार्षदों को निलंबित कर दिया है.
महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश पाटिल ने एक चिट्ठी जारी कर अंबरनाथ की ब्लॉक कमेटी को भंग करने और इसके अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी है। उन्होंने अंबरनाथ ब्लॉक अध्यक्ष को चिट्ठी में लिखा,
कांग्रेस हाईकमान ने अंबरनाथ के निर्वाचित पार्षद और ब्लॉक अध्यक्ष के इस कदम को पार्टी की घोषित नीति और विचारधारा के खुलेआम उल्लंघन के तौर पर देखते हुए है। कांग्रेस नेतृत्व ने पहले ही ये स्पष्ट कर दिया था कि बीजेपी के साथ किसी भी स्तर पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष गठबंधन अस्वीकार्य है. इसीलिए स्थानीय कांग्रेस इकाई द्वारा बीजेपी के साथ सियासी गठजोड़ को अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन के खिलाफ कदम माना गया है।
तीखी प्रतिक्रिया
“हमने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें जीतीं. लेकिन प्रदेश नेतृत्व या पार्टी के स्टेट ऑफिस को बिना बताए आपने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया. और यह बात हमें मीडिया सोर्स से पता चली है. यह अच्छी बात नहीं है. इसलिए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल के निर्देश के मुताबिक आपको पार्टी से सस्पेंड किया जा रहा है.”














