कोतमा। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में अनूपपुर जिले के गुम एवं अपहृत नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोतमा पुलिस ने दो माह से लापता तथा अपहृत नाबालिक बालिका उम्र 16 वर्ष को गाजियाबाद (उ.प्र.) से दस्तयाब किया है। घटना 25 जून 25 को फरियादी विमला वर्मन निवासी कोतमा ने थाना कोतमा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बालिका उम्र 16 वर्ष को संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाया गया है जो आस पास तलाश करने में नहीं मिल रही है। इस रिपोर्ट पर थाना कोतमा में धारा अपराध कायमी की गयी थी तथा नाबालिक बालिका की तलाश हेतु थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने विशेष टीम गठित कर तलाश कराई जा रही थी पुलिस टीम ने लगातार तलाश तथा साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर कोतमा पुलिस टीम ने लगभग 1100 किलो मीटर दूर गाजियाबाद (उ.प्र.) से अपहृत बालिका को 19जुलाई 25 को दस्तयाब किया जाकर परिजन को सुपुर्द किया साथ ही नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी विवेक गुप्ता पिता उम्र 19 वर्ष निवासी कदम टोला कोतमा को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिक बालिका की तलाश एवं दस्तयाबी में थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल के साथ में पुलिस टीम लालजी श्रीवास्तव, रामखेलावन यादव, पिन्की प्रजापति, राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही













