April 17, 2026 5:58 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने पकड़ी टाटा सफारी, 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कोतमा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन, एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। दिनांक 08.09.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमों द्वारा नाकाबंदी की गई। रात्रि लगभग 12:20 बजे सिंह ढाबा के पास पुलिस ने एक कत्थई रंग की टाटा सफारी (क्र. MP-09 CT-2995) को रोकने का प्रयास किया, किंतु चालक वाहन को तेज रफ्तार से चलाकर अंदरूनी रास्तों की ओर ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 28 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 289.2 लीटर, अनुमानित कीमत ₹1,75,064/-) बरामद की गई। साथ ही, अवैध परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन (अनुमानित कीमत ₹12,00,000/-) भी जब्त किया गया। फरार चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी चालक एवं परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा गहन प्रयास किए जा रहे हैं। जब्तशुदा सामग्री में 28 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब (कुल 289.2 लीटर, कीमत ₹1,75,064/-) टाटा सफारी वाहन (क्र. MP-09 CT-2995), कीमत ₹12,00,000/- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल, उपनिरीक्षक अकबर खान, सउनि गोविन्द प्रजापति, प्रधान आरक्षक रामपाल पटेल, प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक मनोज उपाध्याय, आरक्षक अभय त्रिपाठी एवं आरक्षक महेश साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!