अनूपपुर। अनूपपुर जिले के राजनगर वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाली 17 वर्ष 9 माह की नाबालिक लड़की के साथ नव्या होंडा शोरूम संचालक अधिकलाल यादव द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिक पिछले चार महीनों से शोरूम में कार्यरत थी। पीड़िता के पिता ने देर रात रामनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी अधिकलाल यादव के खिलाफ धारा 74, 75 (1) (द्व), 78 बीएनएस एवं 7, 8, 9 (एल), 9 (पी), 10 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
नाबालिग ने थाने में की शिकायत
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना में अधिकलाल यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीते चार महीना से नव्या होंडा शोरूम राजनगर में काम कर रही थी। विगत कई दिनों से नव्या होंडा शोरूम के संचालक अधिकलाल यादव नाबालिक लड़की के साथ गलत नियत रखते हुए शोरूम के अंदर ही छेड़छाड़ कर रहा था जिस पर नाबालिक के मना करने के बाद भी आदत में सुधार न होने पर नाबालिक अपने परिजन के साथ रामनगर थाना में आकर देर रात मुकदमा दर्ज कराई पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।













