April 18, 2026 6:52 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

मल-मूत्र युक्त गंदा पानी डालने से स्थानीय जन परेशान, रमेश सिंह ने किया स्थल का निरीक्षण

जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी के द्वारा वार्ड क्रमांक 05 में स्थित फूटहा तालाब में नगर के मल-मूत्र युक्त गंदा पानी डालकर प्रदूषण फैला रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग ज्ञापन की माध्यम से की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश ने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि नगर परिषद जैतहरी वर्तमान में भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है। और भ्रमण के दौरान परिषद के वार्ड सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि वार्ड क्रमांक 05 में स्थित फूटहा तालाब में पूरे नगर का सिवरेज का गंदा पानी सतत् रूप से डाला जा रहा है। जिसका निरीक्षण करते हुए वीडियोग्राफी भी कराई गई स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे नगर का गंदा पानी निर्मित नाले के माध्यम से नगर के बाहर जाने की व्यवस्था तकनीकी रूप से सही नहीं बनने से उसके निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है और उसे छुपाने के लिए नाला को तोड़कर उसका पानी फूटहा तालाब में डालने से गंदगी विकराल होती जा रही है। जिसका दुष्प्रभाव स्थानीय जनता के स्वास्थ्य पर पड़ेगा स्पष्ट रूप से नगर परिषद जैतहरी के जिम्मेदार लोग इसके लिए दोषी हैं स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है जो की लोक अपदूषण की श्रेणी में आता है। जिसे तत्काल इस व्यवस्था के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपदूषण हटाने का आदेश प्रसारित करें। अन्यथा की स्थिति में सड़क पर धरना प्रदर्शन आमजन के साथ करने की स्थिति बनेगी जिसकी समस्त जवाबदारी संबंधित नगरीय निकाय और प्रशासन की होगी। जिसे तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों के जान-माल एवं स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!