April 17, 2026 7:23 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

जुआं फड़ में पुलिस ने की बड़ी रेड कार्रवाई, स्विफ्ट कार सहित भारी मात्रा में नगदी जप्त

कोतमा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे जिले भर में जुआ-सट्टा संचालन पर अंकुश लगाने हेतु सट्टा-जुआ खेलने एवं संचालित करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर ताबड तोड कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में दिनांक 01.08.2025 को थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोतमा फिल्टर प्लांट शासकीय कालेज ग्राउन्ड के पास झाड़ियों के तरफ कुछ व्यक्ति एक चार पहिया वाहन में जुंआ खेल रहे है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कोतमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बतायें हुए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 एस 9900 के अन्दर बैठकर चार व्यक्ति जुआ खेल रहे थे जिनसें पूछतांछ पर अपना नाम (1) अवधेश कुमार चौधरी निवासी अमराडंडी बाजार के पास बुढ़ार जिला शहड़ोल, (2) अभिषेक प्रताप सिंह निवासी रेल्वे कांलोनी धनपुरी जिला शहड़ोल (3) अजय कुमार गुप्ता निवासी पुरानी बस्ती अमराडंडी बुढार जिला शहड़ोल (4) हुसैन अब्बास निवासी अमलाई थाना चचाई जिला अनूपपुर का होना बतायें जिनके पास से ताश की गड्डी, नगदी रकम 3,53,780/- रूपये एवं एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार कीमती 4,50,000/- रूपये की कुल मशरूका 803780/- रूपये का जप्त कर उपरोक्त व्यक्तियों के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतमा निरी.रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. रामखेलावन यादव, प्र.आर. दिनेश राठौर ,प्र.आर. ज्ञानेन्द्र पासी, चा.आर. अनिल मरावी की महत्तवपुर्ण भूमिका रही ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!