अमलाई। ओरियंट पेपर मिल अमलाई के टीशू प्लांट-3 में बीते दिन मंगलवार के रात 9 बजे ड्यूटी के दौरान टीशू प्लांट-3 में कार्यरत थे। इसी दौरान एक मशीन में उनका हाथ फंस गया। कुछ ही सेकेंड में उनका शरीर भी मशीन की ओर खिंच गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया। उपचार हेतु मनीष को शहडोल अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने की वजह से मनीष को जबलपुर रेफर किया गया। मनीष सिंह पानी टंकी के पास निवासी बताया जा रहा है। ओपीएम कॉलोनी, हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी, जिससे तत्काल किसी को सूचना नहीं दी जा सकी। मनीष काफी देर तक घायल अवस्था में वहीं पड़े तड़पते रहे। काफी समय बाद जब अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली, तब उन्हें मिल के स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर कुछ ही देर में उन्हें जबलपुर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल मनीष सिंह को होश नहीं आया है और उसकी मौत हो गई।













