April 17, 2026 6:52 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

नवरात्रि पर्व के दौरान “में हूं अभिमन्यु” जागरूकता कार्यक्रम का डीआईजी ने सामतपुर तालाब परिसर में किया आयोजन


अनूपपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर “मैं हूं अभिमन्यु-3” जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रविवार की दोपहर पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेन्ज, शहडोल सुश्री सविता सोहाने द्वारा अनूपपुर नगर में सामतपुर तालाब परिसर में चल रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आजीविका फ्रेश मेला के कार्यक्रम स्थल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआईजी शहडोल रेन्ज सुश्री सविता सोहाने द्वारा महिलाओ के प्रति सहयोग, सम्मान एवं समानता लाये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे मैं हूं अभिमन्यु जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिसमें लिंग भेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता रूहीवादिता, दहेज एवं नशा जैसी सामाजिक बुराईयो के चक्रव्यू को तोड़ने के लिए समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को अभिमन्यू बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेड्डा, टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, महिला थाना प्रभारी राकेश उइके, यातायात थाना प्रभारी विनोद दुबे एवं महिला थाना एवं कोतवाली थाना का पुलिस बल उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अजय जैन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डाक्टर कौशलेन्द्र सिहं, माता सबुरी कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर की प्राचार्या डाक्टर प्रमिला पाण्डेय शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चल रहे आजीविका फ्रेश मेला में उपस्थित महिलाओं माता सबुरी कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर की छात्राओं एवं शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर की छात्राओ को महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, पुलिस हेल्प लाईन नम्बर 112, सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग नम्बर 7827170170 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के द्वारा पूछे गये प्रश्नो का डीआईजी शहडोल रेन्ज सुश्री सविता सोहाने ने उत्तर देते हुए समाज में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सहयोग, सम्मान एवं समानता की भावना विकसित किये जाने की बात कही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!