April 18, 2026 1:51 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

ट्रेन में सफर के दौरान बिगड़ी तबियत, उपचार के समय हुए मौत

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत खूंटाटोला निवासी 21 वर्ष युवक घनश्याम सिंह पिता वेदभुवन सिंह मजदूरी का काम करने इंदौर गया हुआ था जहां तीन दिन पूर्व कमरे में गिर जाने से सिर में चोट आने पर भाई एवं अन्य साथियों के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से अस्पताल में उपचार कराते हुए शुक्रवार को इंदौर बिलासपुर ट्रेन से छोटा भाई शिवराज सिंह एवं एक अन्य साथी रेवा सिंह के साथ आ रहा था, तभी अनूपपुर के पहले ट्रेन में अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर घनश्याम को अनूपपुर रेल्वे स्टेशन में उतार कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती करा कर उपचार कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान ही घनश्याम सिंह की मौत हो गई, घटना की सूचना ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी अनूपपुर को दिए जाने पर मृतक के परिजनो के समक्ष पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर ड्यूटी डॉक्टर से पी.एम. कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप कर जांच की जा रही है। मृतक घनश्याम अपने गांव एवं आसपास के कई ग्रामीणों के साथ इंदौर में स्थित विभिन्न तरह के कार्यों में मजदूरी का काम कर रहा था, जिसकी कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, तभी अचानक इंदौर स्थित अपने कमरे में गिर जाने से सिर में चोट आने की बात छोटा भाई शिवराज सिंह एवं रेवा सिंह ने बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!