April 17, 2026 11:07 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

हाथी को देखने छत पर चढ़े, पैर फिसलने से एक की मौत एक घायल

जैतहरी। ग्राम चोई पोस्ट धनगवां, तहसील जैतहरी में आए हाथी को देखने लोग छत और खप्पड़ वाले मकानों में चढ़े हुए थे। इस बीच मृतक रामपाल राठौर का पैर फिसल गया जिससे उस काफ़ी चोट आई। जानकारी के अनुसार घायल रामपाल को तुरंत अनुपपुर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक को गंभीर चोट आई है। मृतक की पहचान रामपाल राठौर पिता बंशी राठौर, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम चोई के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात लगभग 11 बजे की है, जब जंगली हाथी ने अचानक गाँव में प्रवेश कर गए। ग्रामीणों के अनुसार, बीते तीन दिनों से एक जंगली हाथी चोई गांव के आसपास सक्रिय है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक को नियंत्रित करने की माँग की है। घटना के बाद चोई सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रतजगा कर रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग को जल्द से जल्द सक्रिय कदम उठाने चाहिए ताकि ग्रामीणजनों की जानमाल के खतरे से बचाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!