April 18, 2026 12:17 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धोखाधड़ी करने वाला गिरोह पकड़ाया

अनूपपुर। जिले में गेमिंग एप के जरिए दोगुना रकम देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने एवं ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में 6 अन्य आरोपियों को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से लैपटाप, 2 नग टैब, 16 एंड्रायड मोबाइल एवं 50 से अधिक मोबाइल सिम जब्त किए गए है। उक्त अंतर्राज्यीय गिरोह के 13 आरोपियों को कोतमा, इन्दौर एवं पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। 12 जुलाई 25 को फरियादी दीपक राठौर पिता बेसाहूलाल राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी अनूपपुर ने एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्कार जायसवाल एवं घनश्याम बसोर दोनों निवासी कोतमा द्वारा गेमिंग एप में पैसा लगाकर पैसा दोगुना, तिगुना करने का लालच देकर पांच हजार रूपए की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 318 (4) 3 (5), 112 बी.एन.एस. 4क) पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी संस्कार जायसवाल पिता भरत जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 5 कोतमा एवं घनश्याम बसोर पिता स्व. मोटू बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 9 कोतमा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उक्त गिरोह का नेटवर्क इन्दौर से चलाया जा रहा इन्दौर के प्लेटिनम पैराडाइज कालोनी के फ्लैट में रहकर भिलाई (छ.ग.) निवासी मो. कैफ एवं मो. रिजवान द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एप 11 एक्स प्ले और माई फेयर प्ले में रकम दोगुना और तीन गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी की जा रही है।

इंदौर से पकड़े गए पांच आरोपी

कोतवाली पुलिस की टीम ने इन्दौर के प्लैटिनम पैराडाइज कालोनी से पांच आरोपी प्रवीण पण्डित निवासी ग्राम भदना जिला मधुबनी बिहार, सानित मानिकपुरी निवासी कठौतिया जिला डिण्डौरी, सारिक अली, रोहित जोशी, आकाश कटारे निवासी भिलाई छग को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 3 टेबलेट, 13 एण्ड्रायड मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 40 पासबुक, 55 एटीएम कार्ड एवं 25000 रूपए नगदी जब्त करते हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना कैफ खान एवं रिजवान खान दोनों निवासी भिलाई छत्तीसगढ़ अपने साथियों के साथ पुणे महाराष्ट्र में हैं।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने अलहो टावर बिल्डिंग पुणे (महाराष्ट्र) में दबिश देकर 6 आरोपियों दिशांत खान पिता जफर खान निवासी भिलाई छग, सुशील सिंह उइके पिता गणेशराम उइके निवासी ग्राम भेलमा टिकरी थाना कोटा जिला बिलासपुर, रूपेश बैगा पिता सालिकराम बैगा निवासी कोतमा, पुरूषोत्तम वर्मा पिता रवि वर्मा उम्र निवासी वार्ड न. 38 कोटा जिला रायपुर, युगल किशोर श्रीवास पिता देवनारायण श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झरना जिला जांजगीर चांपा और रामावतार साहू पिता गोपाल साहू निवासी ग्राम पोड़ी जांजगीर चांपा छग को गिरफ्तार कर थाना अनूपपुर लाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!