अनूपपुर कोतमा बिजुरी के महाविद्यालय में छात्र हित में लिया जाए निर्णय
अनूपपुर। छात्र हित को देखते हुए अनूपपुर जिले के अंतर्गत संचालित कोतमा अनूपपुर बिजुरी महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के कक्षाओं का संचालन किए जाने की मांग को लेकर नरेंद्र देवांगन कार्य परिषद सदस्य पंडित शंभू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के द्वारा मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल को पत्र सौपते हुए महाविद्यालय में छात्र हित में सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की है। जिससे कि छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए भटकना न पड़े। श्री देवांगन ने मांग पत्र के माध्यम से मंत्री श्री जायसवाल को अवगत कराते हुए कहा कि अनूपपुर ज़िला केंद्र की पीएम श्री एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय जिसकी मान्यता यूजी है को पीजी मान्यता दिलाई जाए, महाराजा मार्तण्ड सिंह शासकीय महाविद्यालय कोतमा में भौतिक व गणित की स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम तथा बिजुरी में कला से इतिहास विज्ञान में वनस्पति शास्त्र व वाणिज्य संकाय में लेखांकन की स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मान्यता दिलाए जाने का माँग पत्र प्रस्तुत किया। नरेंद्र देवांगन के मांग पत्र पर मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से भेंट कर उक्त माँगों को पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिए।













