अनूपपुर। अनूपपुर शहर के जाने-माने कवि गिरीश पटेल जो लगभग 4 माह की यात्रा में न्यू जर्सी अमेरिका अपने पुत्त्र के यहां गए हुए है। जहां उन्हें अभी कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच अमेरिका में कविता पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया। फिर से अमेरिका के दूसरे प्रांत, पेंसिलवेनिया के शहर पिट्सबर्ग के अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में 26 कवियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में कवि गिरीश पटेल ने वर्षा पर अपना गीत ‘हाय दैया’ प्रस्तुत किया जिसे काफी पसंद किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच पिट्सबर्ग भी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करती है। जो कि 27 जुलाई 2025 को होने वाला है। जिसमें भारत से गए हुए कवि गिरीश पटेल भी शिरकत करेंगे। यह अनूपपुर के लिए काफी गर्व की बात है।














