अनूपपुर। जिले में प्रेस की आज़ादी को शर्मसार करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। स्थानीय पत्रकार विजय उर्मलिया पर शनिवार दिनांक 27.09.25 को समय दोपहर 12.24 बजे अमरकंटक रोड में सांधा तिराहा के पास अपने साईड में रोड के किनारे खड़ा थे तभी किरर तरफ से एक छोटी डग्गी वाहन क्र. MP-65GA-2134 का ड्रायबर डग्गी को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक, खतरनाक तरीके से चलाकर लाया व जिधर पत्रकार विजय उर्मलिया खड़े थे उसी तरफ रोड से नीचे पटरी तरफ डग्गी तेजी से उतार दिया तब पत्रकार विजय पटरी से और पीछे तरफ भाग कर अपनी बचाई, अगर विजय समय से सजग नहीं हुए होते तो एक्सीडेंट हो जाता। उक्त घटना को अनीश तिगाला एवं उमेश पात्रिक ने देखा है। जिसकी रिपोर्ट विजय उर्मलिया ने नजदीकी थाना अनूपपुर में दर्ज कराया एवं कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार विजय उर्मलिया ने बताया कि एक ख़बर की कवरेज कर था, तभी अचानक लापरवाही पूर्वक डग्गी चालक मुझे जान से मारने का प्रयास किया। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों की पर शीघ्र कार्रवाई मांग की है। पुलिस ने उक्त घटना के सम्बन्ध में बीएनएस की धारा 281 एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।













