April 17, 2026 6:04 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

हनुमान मंदिर बरगवां में सहकार ग्लोबल रेत कंपनी द्वारा विशाल भंडारा का किया आयोजन, श्रद्धालुओं की रही भीड़

अनूपपुर। अनूपपुर शहडोल जिले के बॉर्डर पर हनुमान मंदिर बरगवां में आज श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन सहकार ग्लोबल रेत कंपनी शहडोल द्वारा किया गया। संभाग के आसपास से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात प्रसाद स्वरूप भंडारे का आनंद लिया। हनुमान मंदिर बरगवां परिसर में भी सहकार ग्लोबल कंपनी के कर्मचारी एवं उनकी संपूर्ण टीम के सहयोग से वृहद स्तर पर भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी अजय मिश्रा ने सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए। भंडारे में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वातावरण भक्तिमय बना रहा और हनुमान जी महाराज जी का वंदना व जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा, स्थानीय नागरिकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन नगर की एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!