अनूपपुर। बीते दिनों बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने जैतहरी में एक सभा को सम्बोधित करते हुए नगर परिसद जैतहरी की पूर्व अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला पर अपशब्द का प्रयोग किया जिसमें अनिल ने नवरत्नी शुक्ला को “कुलक्षणी और पिशाच” जैसे शब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद उक्त कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ एवं सोशल मीडिया में फेसबुक यूजर्स ने अनिल गुप्ता के बयान को अशोभनीय बताया। वहीं अनिल गुप्ता ने अपने बयान के बचाओ में कहा कि “जो मुझ से दुर्भावना रखते हैं और कुछ कथित लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मण बगीचा का तिराहा है वहां पर अतिक्रमण था, परिषद ने अतिक्रमण को हटा कर सड़क का चौड़ीकरण किया। एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का प्रतिमा लगाकर चौड़ी करण एवं चौक का निर्माण किया है। जिसकी शिकायत रेल मंत्री को ट्विटर में किया। मेरे मन में इस बात की पीड़ा हुई कि विरोध की भी एक सीमा होती है।”
शिकायत लेकर नवरत्नी पहुँची थाना
नवरत्नी इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने लेटरहेड से अनिल गुप्ता के विरुद्ध शिकायत किया एवं सोशल मीडिया पर वीडियो में बयान जारी कर अशोभनीय टिप्पणी पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि अनिल गुप्ता ने मुझे “कुलक्षणी और पिशाच” जैसे शब्द बोले हैं इससे मुझे बहुत दुःख हुआ है।
ज्ञात होकि अनिल गुप्ता और नवरत्नी शुक्ला का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जो अब थाने तक जा पहुंचा है जिसमें नवरत्नी शुक्ला ने अनिल गुप्ता के खिलाफ जैतहरी थाने में मामला पंजीबद्ध करने हेतु शिकायत किया है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि अनिल गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता निवासी जैतहरी द्वारा सार्वजनिक मंच में मेरे प्रति अभद्र शब्दों का उपयोग कर अपमानित किया जिस पर कार्रवाई हो। नवरत्री शुक्ला पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद् जैतहरी एवं वर्तमान में अनूपपुर जिला महिला मोर्चा की महामंत्री एवं निर्वाचित पार्षद हूँ। दिनांक 28/08/2025 को बार्ड नः 03 मिद्ध बाबा पहाड़ी में नगर परिषद् के एक उद्घाटन कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से अपने भाषण में अनिल गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता निवासी जैतहरी ने मेरे लिए “कुलक्षणी एवं पिशाच” जैसे अपशब्दों का उपयोग कर मुझे अपमानित किया गया, इस प्रकार मेरे लिए अपशब्द कहने से मैं बहुत व्यथित हूँ एवं मेरे समाज के लोग भी उद्देलित है। मैं ब्राम्हण सभ्य समाज की घरेलु महिला हूँ मेरी जैतहरी नगर के साथ साथ आसपास के पचासों गांवों में परिवार एवं रिश्तेदार हैं अनिल गुप्ता के इस प्रकार अपशब्दों से मैं अपने आप को बहुत अपमानित महसूस कर रही है। और अनुरोध है कि मेरे को गाली देने वाले अनिल गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता निवासी जैतहरी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर के कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।
सम्मान की लड़ाई लेकर कांग्रेस भी आई मैदान में
उक्त मामले पर अब कांग्रेस भी पीछे नहीं रही एवं अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान की अगुवाई में अनिल गुप्ता के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए थाने जा पहुंचे जिसमें उन्होंने शिकायत पत्र में उल्लेख किया कि अनुपपुर जिले के भाजपा नेता अनिल गुप्ता द्वारा सार्वजनिक मंच से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र शब्दों का उपयोग कर अपमानित करने पर, आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। श्रीमती नवरत्नी शुक्ला पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद् जैतहरी एवं निर्वाचित पार्षद के साथ साथ एक महिला है। सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिये खड़ी और लड़ी है। दिनांक 28/08/2025 को नगर परिषद् के एक उद्घाटन कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से अपने भाषण में भाजपा नेता अनिल गुप्ता द्वारा कुलक्षणी एवं पिशाच जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर श्रीमती नवरत्नी शुक्ला को अपमानित किया गया है। इस प्रकार अपशब्द कहने से श्रीमती नवरत्नी शुक्ला व्यथित है। उक्त कृत्य से सर्व समाज के लोग एवं विशेष रूप से महिलायें भी उद्देलित है। श्रीमती नवरत्नी शुक्ला ब्राम्हण समाज की सभ्य घरेलु महिला व जनप्रतिनिधि भी हैं। अनिल गुप्ता के इस प्रकार के अपशब्दों से श्रीमती नवरत्नी शुक्ला एवं पूरा ब्राह्मण समाज अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा हैं। एक महिला को खुले मंच से अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर भी विरोध करती है तथा महिलाओं को अपमानित करने जैसे उक्त कृत्य के लिए अनिल गुप्ता के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग करती है। महिलाओं के प्रति ऐसी दुर्भावना रखने एवं उन्हें अपमानित करने वाले अनिल गुप्ता के विरुद्ध कार्यवाही कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का कष्ट करें।













