अनूपपुर। सोमवार को बेंलिया गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार झिरिया टोला से बेंलिया की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया, दो पहिया वाहन चालक का चेहरा इतने बेरहमी से कुचल गया कि चेहरा पहचानना तक मुश्किल हो गया। टक्कर के बाद वाहन करीब 100 मीटर तक बेकाबू दौड़ता हुआ एक घर में घुसकर पलट गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 की रास्ते मे ही दर्दनाक मौत हो गई, व तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक चालक की पहचान गाड़ी के नंबर से निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी के रूप में हुई। वह बैड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर इतना जोर से मारा थी कि बाइक के परखच्चे चारों ओर बिखर गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुँचे और घायलों को तत्काल निकटतम अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को कोतमा व बिजुरी अस्पताल भेजा, जहाँ पोस्टमार्टम उपरांत उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही नगर परिषद डोला के सफाई मित्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।













