April 17, 2026 10:59 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो वाइरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चचाई। थाना चचाई पुलिस द्वारा मोबाइल इंस्ट्राग्राम में फर्जी आई डी बनाकर पीड़िता की प्रायवेट फोटो कट कापी कर अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करने की नियत से वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 06/06/2025 को आवेदिका (परिवर्तित नाम) के द्वारा थाना चचाई में इस आशय का शिकायत आवेदन पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में फर्जी आईडी बनाकर प्रायवेट फोटो कट कापी कर अश्लील फोटो बनाकर इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया में बदनाम करने के ईरादा से वायरल किया गया है। जिससे आवेदिका का इज्जत खराब हुआ है तथा समाज में बदनामी हुई है। आवेदिका की शिकायत आवेदन पत्र की जांच की गई एवं अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पीड़िता के अश्लील फोटो वायरल किये जाने संबंधी URL ID की जानकारी सायबर सेल अनूपपुर से प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना चचाई में अप० क्र० 200/25 धारा 79 बीएनएस एवं 66डी, 67ए, 67 आई टी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। दौरान विवेचना सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंस्ट्राग्राम में फर्जी आई डी बनाकर पीड़िता की अश्लील फोटो वायरत करने वाले व्यक्ति के इंस्ट्राग्राम आई डी में लागिन मोबा० नं० का पता लगाकर मोबाईल धारक आरोपी श्याम लाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष एवं उसके साथी अशोक प्रजापति उम्र 20 साल दोनों नि० ग्राम बकही थाना चचाई जिला अनूपपुर को दस्तयाब कर आरोपी श्यामलाल से मोबाइल जब्त कर उक्त प्रकरण में आरोपियो को गिरफ्तार कर आई टी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है,सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाने वाले सावधान रहे, अब पुलिस से बचना मुश्किल है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चचाई सुंद्रेश सिंह, सउनि० महिपाल प्रजापति, प्र.आर. राजेंद्र राठौड़ अशोक बर्मन,आर दीपक मंडलोई एवं सायबर सेल प्रधान आरक्षक राजेंद्र, पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!