April 17, 2026 7:02 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

रक्षाबंधन पर्व को जिला जेल के बंदियों को बहनें बांध सकेगी राखी

अनूपपुर। जिला जेल अनूपपुर में 09 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भाई-बहनों के खुली मुलाकात हेतु दिशानिर्देश जारी किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला जेल के उप जेल अधीक्षक इन्द्रदेव तिवारी ने बताया है कि जिला जेल में मुलाकात हेतु परिजनों के नाम प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लिखे जाएंगे, इसके पश्चात् मुलाकात हेतु अनुरोध स्वीकार नही किया जाएगा। उन्होंने मुलाकात हेतु आई बहनों से अनुरोध किया है कि जेल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोई भी प्रतिबंधित सामग्री जैसे रुपये पैसे, मोबाईल, कोई भी मादक पदार्थ आदि लेकर न आएं। किसी भी प्रकार की बाहरी सामग्री के साथ प्रवेश नही दिया जाएगा। केवल जेल केंटीन से राखी, मिठाई 250 ग्राम, कुमकुम, फल एवं रुमाल ही स्वीकार की जाएगी, जो जेल केंटीन से निर्धारित राशि भुगतान कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मुलाकात हेतु आई बहनों से अनुरोध की है कि मुलाकात में सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी प्रकार से अव्यवस्था उत्पन्न न करें, अन्यथा संबंधित को मुलाकात से वंचित होना पड़ेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!