April 17, 2026 7:02 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

शासकीय भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दर्जन भर झुग्गी झोपडी उजाड़े

अमरकंटक। वार्ड क्र 09 में बुधवार की सुबह नगर परिषद व अमरकंटक पुलिस ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है। जहाँ लगभग 10 से 12 झोपड़ियाँ निर्मित थी। उक्त अतिक्रमण की शिकायत परिषद को लंबे समय से मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर नगर पालिका अमरकंटक और थाना अमरकंटक की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूर्ण की।
सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अतिक्रमण पर पूर्व में ही हटाने चेतावनी भी दी जा चुकी थी। लेकिन अतिक्रमण कारियों ने कब्जा बरकरार रखा। जिसके परिणामस्वरूप नगर पालिका सीएमओ चैन सिंह परस्ते की उपस्थिति में नगर पालिका का दल और पुलिस विभाग बल ने पहुंचकर लगभग 10-11 झोपड़ियां, स्थल भूमि को खाली करवाई गई। सीएमओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त कुछ दिवस पहले जिला प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र की फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी कराई गई थी कि आगे अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्यवाही होगी। उल्लेखनीय है कि अमरकंटक एक धार्मिक और पर्यटक नगरी है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्वतीय वन, पर्वत, जल प्रपातों से घिरा हुआ पवित्र तीर्थ और प्राकृतिक धरोहर तथा जैव विविधता का अद्भुत संगम है। ऐसे स्थलों को अतिक्रमण की चपेट से बाहर रखना स्थानीय प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने उक्त कार्रवाई की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!