बरगवां। 02 अगस्त को उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय एक लाठी एवं दो लाठी खेल प्रतियोगिता में अंडर-8 में प्रतिष्ठा (तुब्बू) ने पहला स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान सुनिश्चित कर स्वर्ण पदक हासिल किया और शहडोल संभाग का नाम रोशन किया। नगर परिषद बरगवां की प्रतिष्ठा गौतम जो अमलाई स्टेशन के पास सेवन ओसियन पब्लिक स्कूल अमलाई क्लास 3 की स्टूडेंट है, प्रतिष्ठा गौतम पिता आशीर्वाद मिश्रा की पुत्री है। प्रतिष्ठा गौतम को प्रदेश में लाठी खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद शहडोल, बुढार एवं अमलाई स्टेशन में बरगवां नगर परिषद में जोरदार स्वागत के साथ गुलदस्ता एवं माला के साथ प्रतिष्ठा गौतम का स्वागत किया गया और अपने शहडोल संभाग का नाम रोशन करने के लिए प्रतिष्ठा के माता-पिता, बच्ची एवं उनके परिवार के लोगों ने बधाई आशीर्वाद दिया गया। एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने भी प्रतिष्ठा गौतम को पिता आशीर्वाद मिश्रा को बधाई प्रेषित किया।













