April 17, 2026 7:14 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

बायपास सड़क मार्ग एवं निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज अनूपपुर बायपास सड़क मार्ग का औचक निरीक्षण कर गंभीरता एवं सक्रियता के साथ सड़क निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री डी.के. कोष्ठा सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ठेकेदारों को मैनपावर तथा आवश्यक उपकरण की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही कार्य में निरन्तरता बनाए रखने तथा तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित हो। कार्य में लापरवाही व शिथिलता होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनूपपुर बायपास सड़क मार्ग कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने आरओबी के निर्माण कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने एसडीएम को दिए निर्देश

अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण कर कार्यो का जायजा लिया। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हितों तथा जिले के विकास के लिए रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस हेतु मैनपावर एवं मशीनरी बढ़ाते हुए कार्यो को गुणवत्तायुक्त एवं गंभीरता के साथ तेजी से किया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर निर्माण सामग्रियों के व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर को कार्य की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा की निर्माण कार्य के दौरान जनता को किसी प्रकार की सुरक्षात्मक असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितो को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी सहित रेलवे, सेतु निगम के अधिकारी एवं संविदाकार उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!