April 17, 2026 11:25 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

ट्रेन में मिले अज्ञात युवक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं किया अंतिम संस्कार

अनूपपुर। तीन दिन पूर्व अनूपपुर स्टेशन में अजमेर दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल बोगी ने अचेत अवस्था में मिले अज्ञात युवक की मौत जिला अस्पताल पहुंचाने की पूर्व हो जाने पर रेलवे पुलिस,अस्पताल पुलिस के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवक की पहचान हेतु हर संभव प्रयास किया गया किंतु पहचान ना होने के कारण गुरुवार की दोपहर अज्ञात युवक के शव को मुक्तिधाम अनूपपुर में पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा दफनाकर अंतिम संस्कार किया। इस संबंध मे बताया गया कि 29 जुलाई की शाम अजमेर से दुर्ग जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के पास जनरल बोगी में 40 से 45 वर्ष उम्र का अज्ञात युवक अचेत अवस्था में होने की सूचना पर अनूपपुर आरपीएफ पुलिस द्वारा युवक को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर डॉक्टर से परीक्षण कराया इस दौरान डिप्यूटी डाक्टर ने परीक्षण कर युवक को मृत घोषित किये जाने पर युवक के शव को जिला चिकित्सालय के पी,एम,वार्ड के फ्रीजर में सुरक्षित रख कर आरपीएफ,जीआरपी,जिला अस्पताल पुलिस के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमों से युवक की पहचान करने का हर संभव प्रयास किया किंतु युवक की तीन दिनों के मध्य पहचान नहीं हो सकी युवक के पास एक थैला एवं दो जनरल टिकट उस्लापुर (बिलासपुर) से अजमेर की 7 जुलाई की प्राप्त हुई रही इसकी अतिरिक्त पहचान के अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला तीन दिन व्यतीत हो जाने पर पहचान ना होने के कारण डियूटी डॉक्टर से बपी,एम,करा कर जिला अस्पताल पुलिस के प्रधान आरक्षक मंसाराम सिंह मार्को,आरक्षक कमलेश प्रसाद,जिला मुख्यालय अनूपपुर की सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल,गोपाल प्रसाद राठौर,गोपाल वर्मा,अजय एवं राम प्रसाद के द्वारा अनूपपुर में सोननदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में गुरुवार की दोपहर युवक के शव को नगरपालिका अनूपपुर के सौजन्य से जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर शव को कफन,फूल एवं अगरबत्ती अर्पित करते हुए दफनाकर अंतिम संस्कार कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की,मृतक के पास से प्राप्त थैला,दो नग यात्रा टिकट एवं कपड़े को पुलिस के द्वारा जप्त कर सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!