अनूपपुर। अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी है कि 15 अगस्त 2025 “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का गत वर्षो की भांति आयोजन हेतु 5 अगस्त 2025 को शाम 5:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सर्व संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने हेतु कहा गया है।
शांति समिति की बैठक 5 अगस्त को
आगामी त्यौहार 9 अगस्त को रक्षाबंधन, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 26 अगस्त को हरितालिकातीज, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 5 सितंबर को मिलाद-उन-नवी एवं 6 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में 5 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे से आयोजित की गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने सर्व संबंधितों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है।













