April 17, 2026 9:39 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

परिवार से उपेक्षित 84 वर्षीय बुजुर्ग को मिला पुलिस का साथ, परिवार को समझाइश दी

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी को सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई कि शासकीय जिला चिकित्सालय, अनूपपुर में 84 वर्षीय बुजुर्ग मोहन कुशवाहा निवासी पुरानी बस्ती, अनूपपुर को उसके बेटों और बहु द्वारा 05 दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया जाकर कोई भी देखभाल और परवाह नहीं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा तत्काल टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पुलिस द्वारा 84 वर्षीय बुजुर्ग मोहन कुशवाहा के ईलाज में आवश्यक समुचित सहयोग प्रदान किया गया एवं बुजुर्ग व्यक्ति को उसके पुरानी बस्ती स्थित घर पर ले जाकर दो बेटों संतोष कुशवाहा, मोहन कुशवाहा एवं पुत्रवधुओं को पुलिस द्वारा समझाईश दी गई। पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बेटों और पुत्रवधुओं में आपसी मतभेद के चलते बुजुर्ग पिता की कोई भी देखभाल और सेवा करने तैयार नहीं है, जबकि मोहन कुशवाहा उम्र दराज होने से बातों और चीजों को भूल जाते है और कुछ दिनो पूर्व सुबह टहलते वक्त गिरने से सिर पर चोंट भी लग गई थी जिन्हे बच्चों ने अस्पताल भेजकर कोई खोज खबर नहीं ली। पुलिस के पहुंचने पर दोनो बेटों ने मिलकर बुजुर्ग पिता की देखभाल करने हेतु बात कही है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि ऐसे सीनियर सिटीजन जिन्हे अपने परिवार या मोहल्ले या आसपास में किसी प्रकार की कोई असुविधा परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सम्पर्क करें जिससे तत्परता पूर्वक उनकी सहायता की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!