April 17, 2026 11:17 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

खेत जुताई करते हुए ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम पटना में शनिवार की दोपहर 28 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र सहदेव सिंह खेत में जुताई कार्य कर रहा था जुताई के दौरान पिछला पहिया गहरे गड्ढे में फंस गया जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को हटाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राजेन्द्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ भेज दिया। हृदयविदारक घटना से राहुल सिंह के परिजनों को गहरे शोक में डाल दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!