April 17, 2026 7:09 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

‘‘एक बगिया मां के नाम’’ ग्राम मनौरा में आयोजित हुई कार्यशाला

अनूपपुर। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा के माध्यम से ‘‘एक बगिया मां के नाम’’ परियोजना अंतर्गत फलदार पौधरोपण का कार्य प्रदेश में 15 अगस्त से अभियान के रूप में शुरु होगा, जो 15 सितम्बर तक चलेगा। ‘‘एक बगिया मां के नाम’’ परियोजना के अंतर्गत आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों की ऐसी महिला सदस्य जो फलदार पौधरोपण करने की इच्छुक चयनित कर संबंधित ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत मनौरा में आयोजित किया गया। कार्यशाला में जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला पंचायत के मनरेगा परियोजना अधिकारी राघवेन्द्र पटेल, आजीविका मिशन के जिला परियोजना समन्वयक शशांक प्रताप सिंह, उद्यान विस्तार अधिकारी, मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में शिप्री सॉफ्टवेयर से स्थल, प्रजाति, पौधरोपण समय की उपयुक्तता निर्धारण, स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों की स्वयं/परिवार की 0.5 से 1 एकड़ की भूमि पर फलोद्यान का विकास, हितग्राही चयन, लक्ष्य, जलकुण्ड, पौधरोपण की सुरक्षा, निगरानी आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!