April 17, 2026 8:36 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

शराबी पुत्र ने माँ और पत्नी के ऊपर किया हमला, माँ की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली अंतगर्त ग्राम जमुड़ी के खेरवारटोला में शराब के नशे में 32 वर्षीय कलयुगी बेटे ने अपनी मां और गर्भवती पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। इससे 55 वर्षीय मां की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं पत्नी को जिला चिकित्सालय अनूपपुर से रेफर कर दिया गया हैं।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को श्यामलाल और पत्नी सरोज कोल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जब मां ननबाई कोल ने बीच-बचाव किया तो श्यामलाल ने आपा खो दिया और पहले मां और फिर पत्नी पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी हिंसक थी कि मां की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी सरोज कोल को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वह अभी भी बेहोशी की हालत में है।

घटना की सूचना पर अनूपपुर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन और पुलिस दल मौके पर आरोपी श्यामलाल को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी घटना के बाद भी वहीं बैठा हुआ मिला था। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। आरोपी श्यामलाल कोल के विरुद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध की धारा 103 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। मृतिका के परिजनों एवं आसपास रहने वालों द्वारा बताया कि श्यामलाल कोल महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता था और करीब 05 दिन पहले ही गांव घर लौटकर आया है, जो आये दिन अपनी पत्नी और मां से विवाद झगड़ा करता था, शुक्रवार की शाम श्यामलाल द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ झगड़ा कर मारपीट कर रहा था तभी मां नानबाई कोल द्वारा बीच बचाव करने पर गुस्से में श्यामलाल कोल ने मां के साथ पटिया से इतनी बार मारपीट की गई कि मौके पर ही मां की मृत्यु हो गई और गंभीर स्थिति में घायल पत्नी सरीज कोल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने आरोपी श्याम लाल कोल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लेकर अन्य साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!