April 18, 2026 6:59 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

थाना प्रभारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में थाना प्रभारी अस्पताल में भर्ती

टी आई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या की कोशिश,
गंभीर हालत में थाना प्रभारी अस्पताल में भर्ती
भोपाल।
प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ड्यूटी से घर लौटते ही उन्होंने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया, उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज और उनके सेहत की निगरानी कर रही है। जहर खाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। बताते हैं, वे ड्यूटी से लौटकर द्वारकानगर स्थित घर पहुंचे। वहीं जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अफसर तत्काल अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। अफसर पता कर रहे हैं कि टीआइ किसी तनाव में तो नहीं थे। जानकारी के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि थाना इंचार्ज ने पारीवारिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!